डॉ ओपी भारती
गोण्डा : श्री वैष्णो देवी दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भरी बस जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में खड्ड में पलट गई। जिसमे प्रदेश के चार श्रद्धालुओं की मौत मौके पर ही मौत हो गई जब कि 16 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे घायलों में गोण्डा जनपद के चंदापुर के मजरे बालचंद पुरवा निवासी निवासी राम गोपाल (42) पुत्र देवी प्रसाद, गुड़िया (40) पत्नी राम गोपाल, केदारनाथ (39) पुत्र जमुना प्रसाद, रेनू (37) पत्नी केदारनाथ, दुर्गा प्रसाद (23) पुत्र रमेश कुमार व रेशमा यादव (38) पत्नी मनीराम यादव आदि शामिल है। ये सभी तीन अप्रैल को जम्मू गये थे। वैष्णो देवी के दर्शन के पश्चात वहीं से यह सभी श्रद्धालु छह अप्रैल को दोपहर दो बजे बस से प्रसिद्ध शिव खोड़ी गुफा के दर्शन को जा रहे थे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ