गोण्डा:-मसकनवा कस्बे में किक्रेट खेलने को लेकर हुये बिवाद मे छपिया पुलिस ने दूसरे पक्ष का भी मुकदमा एसपी के आदेश पर दर्ज किया गया है।
पीड़ित मो साहिल निवासी खालेंगाव ने इस मामले मे पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत कर छपिया पुलिस पर एकतरफा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था।साहिल का कहना है कि बीते 2 अप्रैल को वह मसकनवा बाजार के जूनियर विद्यालय के निकट सुबह सात बजे अपने साथियों के साथ मैच खेल रहा था।तभी अचानक कुछ लोग अपने अन्य साथियों के साथ आये और स्कूल के दरवाजे को पैर से तोड़ने लगे।शिकायतकर्ता का आरोप है कि हम लोगों के मना करने पर उक्त लोग मारने पीटने की नीयत से दौङा लिये।
मोहम्मद साहिल का कहना है कि उसी दिन रात को 9:30 बाजार के ही निवासी पांच साथियों के साथ मिलकर आये और बभनान रोड पर चांद बाबू के सामने साहिल,व मो सैफ को जमकर मारापीटा।साहिल का कहना है कि घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गयी जिसपर पुलिस ने उक्त लोगो के बिरूद मुकदमा न दर्ज कर एकतरफा मुकदमा दर्ज कर दिया था।पीड़ित साहिल ने इसकी शिकायत 4 अप्रैल पुलिस अधीक्षक गोंडा से मिलकर की थी।छपिया पुलिस ने मो साहिल की तहरीर पर मोहित गुप्ता,नितिन,राजन,सुभम,सहित दस नामजद व पांच अज्ञात के बिरूद भादवि की धारा 147,323,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।एसओ छपिया जयदीप दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ