सुनील गिरी
हापुड। थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र मे बस अड्डा चौकी से चंद कदम की दूरी पर बीती शुक्रवार देर रात बेख़ौफ़ चोरो का आतंक देखने को मिला । पुलिस चौकी के नजदीक किराना स्टोर में लाखो की चोरी कर चोर फरार हो गए । मोके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी । आपको बता दें कोतवाली पिलखुवा के बस अड्डा चौकी के बाहर किराना स्टोर में देर रात चोर दीवार काट कर अंदर घुस गए और हजारों की नकदी लाखों रुपए के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया । पीड़ित व्यापारी मोहन कुमार गर्ग ने बताया की चोर लाखो रूप्ये का समान चोरी कर ले गये। पीड़ित व्यापारी ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी दुकान में लगाए हुए थे शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर को शातिर चोर अपने साथ ले गए । वहीं गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ