सुनील गिरी
हापुड। जनपद हापुड़ में बीते 2 माह पहले 50 हजार का इनामी मोहन पासी को हापुड़ कोतवाली पुलिस व एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया था जिसके बाद शुक्रवार को इस मामले में लखनऊ से फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ के स्थान पर जाकर एनकाउंटर के दृश्यों को दोबारा से रिपीट किया गया उस दौरान कौन अधिकारी व पुलिसकर्मी किस स्थान पर खड़ा था इस चीज की भी दूरी नापी गई जिसके बाद सारे तथ्य फाइलों में लिख लिए गए इस सारे मामले में बैलिस्टिक एक्सपर्ट टीम के अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया उत्तर प्रदेश में जहां जहां भी एनकाउंटर हुए हैं वहां पर प्रदेश मुख्यालय से जांच के लिए टीमें भेजी जा रही हैं जो टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्यों को जुटाएंगे और फिर पुलिस द्वारा जो अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है उससे मिलान किया जाएगा आज इसी कड़ी में हम लोग हापुड़ जनपद में 2 माह पहले एनकाउंटर में मारे गए 50 हजार के इनामी मोहन पासी के एनकाउंटर की जगह पर आकर जांच की गई है और यहां से सारे तथ्य जुटाकर नोट कर लिए गए हैं जो बाद में मिलान किया जाएगा और यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ