अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।जिला मुख्यालय स्थित सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय पर 15 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने किया । एसएसबी नवीं वाहिनी के सेनानायक प्रदीप कुमार तथा 50 वी वाहिनी के सेनानायक रमन कुमार श्रीवास्तव ने शिविर के शुभारंभ के दौरान जवानों के साथ योग किया । शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री शुक्ला ने कहा की योग करके निरोग रहा जा सकता है । योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन विधा है और हमारे ऋषि मुनि योग व प्राणायाम के जरिए ही लंबे समय तक निरोग रहते हुए जीवन यापन करते थे । योग प्रशिक्षक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त अधिकारी योग गुरु वीरेंद्र विक्रम सिंह ने अपने योग कला का प्रदर्शन किया । योग गुरु ने जवानों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है । उन्होंने बताया कि सारे रिसर्च से यह साबित हो चुका है कि योग हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए काफी असरदार है । योग गुरु ने विभिन्न प्रकार के शीर्षासन व 10 तरह के नौली आसन तथा अन्य योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को उसके लाभ के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम के दौरान 9 वी वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी मितुल कुमार व द्वितीय कमान अधिकारी अमित सिंह तथा 50 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट जनार्दन मिश्रा, सहायक कमांडेंट बिरजू रजक, सहायक कमांडेंट डॉक्टर एल डी सिंह, सहायक कमांडेंट घनश्याम सिंह सहित दोनों वाहिनियों के समस्त अधीनस्थ अधिकारी व जवान मौजूद थे जिन्होंने योग करके अभ्यास किया । यह योग प्रशिक्षण शिविर 30 अप्रैल तक चलेगा

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ