Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्दनाक !मछली पकड़ने के जाल में फंस कर मछुआरे की मौत



खुर्शीद खान                     
सुल्तानपुर।एक ऐसी घटना जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया,इस घटना से परिवार के साथ आस-पास के लोग भी सन्न रह गये।रोज़ की तरह नदी में मछली पकड़ने गये शख्स को क्या पता था कि मौत पीछा कर रही है।जाल लगाते समय पैरों में जाल फंस गया जिससे मछवारे की डूब कर मौत हो गयी।           
आगे पढ़ें पूरी घटना  :                      
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के रामदेव निषाद उम्र लगभग (55)शाम को मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल लगा रहा था।तभी जाल को फैलाते समय उसका पैर जाल में फंस गया,काफी देर तक जाल को निकालने की कोशिस करता रहा पर जाल नही निकला जबतक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तबतक जाल में फसने की वजह से वह नदी में डूब गया।थोड़ी देर बाद जाल में फंसा हुआ उतराता शव देखकर लोग उसके पास पहुचे तो दंग रह गये।काफी मसक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।ग्रमीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे