अमरजीत सिंह
फैजाबाद :थाना क्षेत्र में गत दिनो हुई युवक की हत्या के मामले में सुलह समझौते का दबाव व पुत्री का बलात्कार करने जान से मारने की धमकी से परेशान मृतक की पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मुख्यमंत्री व राज्य महिला आयोग को लिखित शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मॉग की है
गौरतलब है कि पटरंगा थाना क्षेत्र के पैगम्बर नगर मजरे बसौढ़ी मे 02 मार्च की शाम कुछ दंबग प्रवृति के लोगो ने मो.अरशद की लाठी ठण्ड़ा व ईट से कुचल कर हत्या कर दी थी जिसमें 13 लोगो के बिरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था कुछ को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और कुछ दहसत के चलते कोर्ट में सिरेड़र कर दिया जबकि हत्या में शामिल कुछ अपराधी फरार है जो पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते है बुधवार को मृतक की पत्नी महरुन जहॉ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मुख्यमंत्री व राज्य महिला आयोग को लिखित ऑनलाइन शिकायती पत्र भेज कार्यवाही की मॉग की है साथ ही मुकदमें मे गवाह की भी सुरक्षा की मॉग की है
पीड़िता का आरोप है कि गॉव निवासी मतीन,कैसर,लल्लू,सोनू मोनू,साहबे आलम,धौकल,हसीब रियाज,मेराज,सिराज,सुहेल व मो.सैफ हत्या में नामजद आरोरी है जिसमें कैशर,हसीब व सोनू पुलिस पकड़ से दूर है जो रात में अपने रिश्तेदार सिराज,मुन्नेराजा व सन्ने पुत्रगण मेराज प्रतिदिन घर आकर लड़की उठा ले जाने व बाल्तकार कर हत्या करने साथ ही सुलह करने की धमकिया दिया करते है पीड़िता ने बताया कि इसी वर्ष मेरी पुत्री कनीजबानों की शादी होने थी लेकिन पति के मौत के बाद शादी कर पाना नामुनकिन समझ पड़ रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ