Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा ने मनाया 38 वां स्थापना दिवस


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी का 38 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ‘राजन’ के संयोजन में शुक्रवार को मनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी का गठन हुआ। दो सांसदों से आज भारतीय जनता पार्टी अपने नीति, नेतृत्व, कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं के योगदान के आधार पर केन्द्र में सरकार के साथ ही 21 राज्यों में सरकार बना चुकी है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां बदलाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। 
महेश शुक्ल ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे भाजपा की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाय और कुछ विरोधी राजनीतिक ताकतें जो भ्रम और अफवाह फैला रही है, उनके प्रति सचेत करें। 
राजेन्द्र मिश्र ‘राजन’ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम का ही परिणाम है कि आज पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी के स्वप्न साकार हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने महापुरूषों के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन् किया। 
भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को शिवांशु मिश्र, हिमांशु पाल, अजीत शुक्ल, हिमांशु गुप्ता, शरद सिंह रावत, आलोक सरकारी, रमेश गुप्ता, पवन तिवारी, प्रभाकरमणि त्रिपाठी, पंकज चौधरी, अजय उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, अमित शुक्ल, अभिषेक सिंह, शिवम पाण्डेय, सचिन सिंह, अमित मिश्र, सोनू पाण्डेय, सूरज गुप्ता, रितेश सिंह के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे