Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मानदेय वृद्धि को लेकर आंगनवाड़ी कार्यत्रियों ने संघर्ष की रणनीति पर किया विचार


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका एसोसिएशन सदर ब्लाक की बैठक ब्लाक अध्यक्ष भागवन्ती की अध्यक्षता में गुरूवार को लोहिया मार्केट में सम्पन्न हुई। बैठक में मानदेय वृद्धि के सवाल को लेकर संघर्ष की रणनीति पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये  जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि  का उल्लेख किया था। एक वर्ष का समय बीत जाने के बावजूद प्रदेश सरकार मानदेय वृद्धि व अन्य मांगो को पूरा करने की दिशा में गंभीर नही है। बैठक में सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि न की गई तो आने वाले चुनावों में भाजपा का खुलकर विरोध किया जायेगा।
 एसोसिएशन महामंत्री आशा देवी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य करती है। प्रदेश सरकार की मानदेय वृद्धि पर चुप्पी हैरान करने वाली है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां अपने अधिकारों के लिये संघर्ष को जारी रखेंगी। बैठक को मधु, चन्द्रकली ने सम्बोधित किया।
बैठक में सुमन बाला, प्रमिला, कलावती, सुधा वर्मा, रंजू, आरती, मालती, राजमती, अमरावती, गीता, सुनीता, रेखा देवी, शीलावती, सुधा, चन्द्रकला, करूणा, सुनीता, शशि चौधरी, सरिता सिंह, गीता देवी, इन्द्रावती देवी के साथ ही अनेक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां शामिल रहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे