Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

असिंचित क्षेत्र मे भी धान की फसल एक ही सीजन में दो बार पैदा कर बनाया कीर्तिमान


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:अपनी मेहनत व लगन से असिंचित क्षेत्र मे भी धान की फसल एक ही सीजन में दो बार पैदा कर के नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं संजीव सिंह
           विकास खंड सोहावल की ग्राम पंचायत देवरा कोट निवासी उन्नति शील किसान संजीव सिंह के खेतों में एक माह पूर्व 8 मार्च को डाली गई लाल मती धान की नर्सरी तैयार है जिसकी रोपाई वे आज अपने खेतों में करा रहे हैं लगभग पांच वर्षों से अपने खेतों में येह प्रयोग कर रहे संजीव सिंह ने बताया कि आज रोपी जाने वाली अगेती धान की यह फसल आगामी पंद्रह जून तक कट कर तैयार हो जायेगी इसके बाद इसी खेत में दोबारा लेट प्रजाति की धान की फसल लगा दी जायेगी लगभग पांच वर्षों से अपने खेतों में एक सीजन में दो बार धान की फसल ले रहे संजीव सिंह के प्रयोग से उत्सहित गांव के अन्य किसानों गौतम पाण्डेय शिव कुमार चौबे व के डी चौबे तथा पारस पाण्डेय ने बताया कि अब हम लोग भी संजीव सिंह का अनुसरण करते हुए अगले साल से अपने खेतों में दो बार धान की फसल लगाएंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे