शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जिले में तैनात जिला कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष श्रीवास्तव के तबादले के बाद रिक्त पद पर पवन यादव ने कार्यभार ग्रहण करते हुए सभी से सहयोगात्मक भावना से सरकार की मंशानुरूप कार्य करने की अपेक्षा की है । इस दौरान महिला ऑगनवाडी संघ की अध्यक्ष रेखा शुक्ला व सुपरवाइजर संघ की अध्यक्ष ममता सिंह ने नवागत जिला कार्यक्रम अधिकारी को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया । संघ की अध्यक्ष द्बय ने आशा व्यक्त किया की नवागत डीपीओ श्री यादव के नेतृत्व में सभी के प्रति लगाव की भावना व सकारात्मक सोच के तहत छोटे-छोटे मामलों का निस्तारण मिल बैठकर निपटा कर कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे आगनवाडी कार्यकत्री बहनो में ऊर्जा प्रदान होगी और वह पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने हको के न्याय की लडाई लडते हुए कार्य करती रहेगी ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ