शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर अपहृत कर दुष्कर्म की वारदात का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां की ओर से कोतवाली मे दी गई तहरीर मे कहा गया है कि गांव के आरोपी पंकज पटेल उसकी तेरह वर्षीया पुत्री जो नजदीक के एक विद्यालय मे कक्षा दस की छात्रा है। इसे बहला फुसलाकर छः माह से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि पड़ोस की एक महिला भी उसकी बेटी को आरोपी युवक के घर पहुंचाने मे मदद किया करती थी। यहां तक की बीती होली को आरोपी युवक ने किशोरी को पड़ोसी महिला के सामने पेश किया। किंतु इधर बीती पंाच अप्रैल को शाम लगभग छः बजे आरोपी युवक ने किशोरी के साथ किसी भी प्रकार शादी करने से इंकार कर दिया और भददी भददी गाली देते हुये जातिसूचक अपमान कर भगा दिया। इसके बाद पीडिता किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ अपहरण तथा दुष्कर्म व गाली गलौज तथा जानलेवा धमकी एवं पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। जांच कर आरोपियो ंके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ