मनीष ओझा
प्रतापगढ़। रिश्तेदार के यहां आये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या से गांव में सनसनी फेल गयी । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लियेे जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कंधई थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव निवासी जगन्नाथ प्रजापति परिवार सहित मुम्बई में रहते है। एक माह पूर्व उनका सबसे छोटा बेटा रंजीत प्रजापति 25 अंतू थाना क्षेत्र के उसरहन पुर गांव अपने मौसा लहुरी प्रजापति के यहां आया था। शनिवार की शाम व ह मौसा के घर से कुछ दूर पर स्थित गौरबारी बाजार गया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा जिसे लेकर परिजन परेशान रहे। परिजनों केे कई बार सम्पर्क करने के बाद भी फोन नहीं रिसीव हुआ। सुबह जानकारी मिली की कोल बजरडीह बाग में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे रंजीत का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। हत्या की वजह सामने नहीं आ पायी। मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि युवक के शव के पास से कारतूस व एक अदद तमंचा मिला है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ