मनीष ओझा
प्रतापगढ़। बिजली व्यवस्था को दुरूस्त कर रहे संविदा कर्मी की अचानक विद्युत सप्लाई आने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से संविदा कर्मी के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शनिवार को देर रात आये आधी-तूफान व बारिश से विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी। जिसकी वजह से शहर से लेकर गांव तक कई जगह बिजली के तार व पोल गिर गये। रविवार के सुबह से ही विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा था। रविवार की सुबह शहर के दहिलामउ विद्युत उपकेन्द्र से सम्बद्ध अष्टभुजा नगर में संविदा पर तैनात लाइनमैन नगर कोतवाली के रायपुर कला निवासी राम लखन 58 पुत्र फेरई बिजली व्यवस्था को सही करने के लिये शट डाउन लेकर विद्युत पोल पर तार सही कर रहा था। आचनक विद्युत आपूर्ति शुरू हो गयी। जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया। उधर घटना को लेकर संविदा कर्मी के परिजनों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ