Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक की ठोकर से महिला की मौत


सुनील उपाध्याय

बस्ती : दुबौलिया थाने के विशेषरगंज बरदिया लोहार मार्ग पर घर के सामने सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
सुवरहा की सुमित्रा (49) पत्नी राम बहोर शनिवार भोर में अपने घर के सामने से गुजर रही सड़क को पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार आए बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया। परिजन सुमित्रा को लेकर विशेषरगंज एक चिकित्सक के यहां गए तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे