Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा बाजार में पुलिस जवानों ने किया पैदल मार्च



 गोंडा:- सीओ मनकापुर के नेतृत्व में शाम को  मसकनवा कस्बे के मुख्य चौराहे, ब्रम्हबाबा स्थान,चूड़ा मंडी,सब्जी मंडी, गल्ला मंडी,अमरूती बाग सहित पूरे बाजार में नवागत थानाप्रभारी जयदीप दूबे,मसकनवा चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने मय फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।उन्होंने लोगों  के बीच सुरक्षा के साथ -साथ पुलिसिंग का भी अहसास कराया।मुख्य चौराहे पर सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों की तलाशी भी ली गयी।पुलिस ने कस्बे में स्थित दुकानों पर भी सुरक्षा का जायजा लिया।एसओ छपिया ने कस्बे में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत दी।उन्होंने जनता से शांति सौहार्द बनाये रखने की भी अपील की।उन्होंने कहा कि किसी भी अंदेशे पर त्वरित पुलिस को सूचना दें।जिससे समय रहते अपराध को रोका जा सके।उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध निर्देश न मानने पर अगली बार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर एसआई मुकेश पांडेय,बभनान चौकी प्रभारी संतोष कुमार,कमलेश सिंह,आरक्षी श्याम यादव,गंगादीन यादव, जय प्रकाश यादव,गंगादीन यादव,अभय,सुनील यादव,छोटेलाल,शिवलाल,सहित कस्बे के सम्मानित  व्यापारीगण मौजूद रहे|
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे