वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद अशफाक उर्फ भोलू भाई ने कहा है कि अंग्रेजी हुकूमत से भी भाजपा सरकार में प्रदेश की हालत बदतर हो गई है। इस सरकार में प्रदेश की बहू-बेटियां की इज़्ज़त तार-तार हो रही हैं। आजकल महिलाएं असुरक्षित हो गई । भाजपा के विधायक से उत्तर प्रदेश की मां बहनों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है । आए दिन हत्या बलात्कार लूट डकैती छिनैती फर्जी अपहरण की बहार आ गई है । प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के अत्याचार व उनके के पार्टी के नेताओं के गलत रवैया से ऊब चुकी है। मो आफाक उर्फ गोलू भाई ने उन्नाव के रेप व हत्या कांड पर दुख प्रकट करते हुए कहां कि भाजपा सरकार से वहां की जनता को न्याय नहीं मिल रहा। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उसके भाई ने एक पीड़िता की अस्मत लूट ली। इंसाफ मांगने पर उसके बाप को मरवा दिया । अभी तक अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल नहीं भेजा गया। आज प्रदेश की हालत अंग्रेजों के जमाने में हो रहे हत्या अपहरण बलात्कार फर्जी एनकाउंटर आदि की तरह हो गई है। उस जमाने में भी ऐसे ही अपराध का ग्राफ बढ़ा था जिसके कारण उनका पतन हुआ। 2019 लोकसभा का चुनाव नजदीक है उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस के नेता मोहम्मद आफाक उर्फ भोलू भाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सर्व हितेषी है । प्रदेश की जनता देश में आपसी सद्भाव विकास भाईचारा चाहती है । इसके लिए अभी से ही उत्तर प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि उन्नाव बलात्कार हत्याकांड पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो नही तो हम सब लोग विरोध करने को बाध्य होंगे और सरकार को उखाड़ फेकेंगे। यह सरकार निक्कमी व त्रिगुट हैं। यह सरकार जनविरोधी हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ