गोण्डा:गुरुवार को प्रा. वि. किशुनदासपुर शि. क्षे. मनकापुर में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई।न्याय पंचायत समन्वयक अशरफपुर चन्द्रावती मिश्रा, वि. बी. टी. सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय कुमार गिरी (बाबा), एवं प्रधानाध्यापक जितेन्द्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया।रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने हम बच्चो का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है एवं शिक्षा ऐसी सीढी है, जिससे चलती पीढी है, का नारा बुलन्द करते हुए गॉव में भ्रमण कर शिक्षा की अलख जगाई।
![]() |
प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार वर्मा ने ग्रामवासियों को शिक्षा के महत्व को बताया गया एवं 6 से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चो का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की।न्याय पंचायत समन्वयक अशरफपुर द्वारा ग्रामवासियों को विद्यालय में बच्चो को मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं के बारे में बताया गया। सहायक अध्यापक मनीषा द्वारा ग्रामवासियों को अपने बच्चें को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर न्याय पंचायत चन्द्रावती मिश्रा, जितेन्द्र वर्मा, मनीषा, सीमा सिंह, सरिता, अभय कुमार गिरी (बाबा), चन्द्र प्रकाश दूबे, राम गोपाल, विनोद शुक्ला, राजेश कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यगण, अभिभावकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ