Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

7 वें दिन इस हालत में मिली महिला, 6 दिनों से घर से थी लापता


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर (यूपी). यहां एक महिला की नदी में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश को देखते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हुई, अंत में ग्रामीणों ने नदी में उतर कर महिला की लाश को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। 



जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना अंर्तगत पठानीपुर निवासी माशूक की पत्नी पिछले 6 दिनों से लापता हो गई थी।
गुरुवार 7 वें दिन थाना क्षेत्र के इटकौली गांव में गोमती नदी के एक छोर पर उसकी लाश देखी गई। लाश को देखते ही गांव में हड़कम्प मच गया, गांव वाले लाश को निकालने के लिये नदी में उतरे। काफी मशक्क्त के बाद ग्रामीणों ने लाश को बाहर निकाला जो पानी में रहने के कारण फूल चुकी थी। ग्रामीणोंं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा भरकर स्थलीय निरीक्षण किया। उधर लाश मिलने की सूचना मिलने पर मृतका के घर पर कोहराम मच गया। एसओ गोसाईगंज ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे