Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने लिखा मुकदमा


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :- वजीरगंज थाने में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्षेत्र के बाल्हाराइ के इमलीया निवासी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वादिनी रुस्मा देवी द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिये प्राथना पत्र के अनुसार उसकी सादी ढ़ाई वर्ष पूर्व इमलीया निवासी विनय चौहान के साथ हुई थी। उसको चार वर्ष की एक पुत्री भी है। आरोप है की उसका पति सादी के बाद से ही मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उसे मारता पीटता रहा। दस अप्रैल को मोटरसाइकिल के लिए मारा-पीटा और घर से भाग जाने को कहा। जब वह नही गयी तो उसके पति विनय एवं परिवार के सोनू,दीपक,लौटन,किसमता देवी ने भद्दी-भद्दी गांलिया देते हुए लात मूका से मारापीटा सूचना पर मायके से आये पिता व भाई को भी गाली देते हुए मारा जिसकी सूचना डायल 100 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस वादिनी समेत आरोपियों को थाने ले आई किन्तु बिना किसी कार्यवाही के छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग व राजनीतिक रसूखदार हैं जिसके दबाव में पुलिस कार्यवाही नही कर रही है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने डीपी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया  प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे