Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हंगामेदार रही मीडिया संगठनो की बैठक, तीन को किया निष्कासित



सुलतानपुर। गुरूवार को शहर के प्रेस क्लब मे सभी मीडिया संगठनो की बैठक की गयी।जिसमे जिले के सैकडो पत्रकारो के सुझाव के बाद निर्णय पत्र तैयार कर जिला सूचनाधिकारी को सौपा गया। सभी संगठनो की एक साथ संयुक्त मीडिया संगठन के बैनर तले हंगामेदार बैठक हुई। जिसमे पांचो जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।


तत्काल बहिष्कार की डिमांड

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पाण्डेय ने किया। संचालन उपजा के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने किया। 
जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ला, नीरज तिवारी, अशोक मिश्रा, ने कहा कि किसी भी संगठन मे यदि यह है तो इन्हे तत्काल बहिष्कार किया जाय। 
अपना सुझाव रखते हुए पत्रकार दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि और भी कुछ लोग है जो पत्रकारों पर व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करते है जो गलत है। नरेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि ऐसे लोग मीडिया क्षेत्र मे गलत तरीके से आ गये है,इन्हें साथ रखने से बदनामी होती है। 

ये लिया फैसला

अन्त मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अनुराग द्विवेदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले आसिफ बेग,विष्णु दूबे,अंकित राय को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है साथ ही यदि किसी भी न्यूज ग्रुप मे जुडे है तो रिमूव किया जाय।किसी अफसर द्वारा आगामी प्रेसवार्ता मे न बुलाया जाय। इसके साथ ही विधिक नोटिस देते हुए कानूनी कार्यवाही की जाय। इस आशय का निर्णय पत्र जिला सूचनाधिकारी को सौपा गया। जल्द ही डीएम व एसपी को भी हुए निर्णय का पत्र सौपा जायेगा। 

ये सभी रहे मौजूद

बैठक मे अरूण जायसवाल,विजय विद्रोही, संतोष यादव, सतीश तिवारी, दर्शन साहू, दिनकर, नीरज,दिनेश पाण्डेय, श्रीप्रकाश, सुनील, धर्मेन्द्र, श्रवण, चित्रसेन, राजदेव, दीपक, उमा शंकर, भूपेन्द्र, अलीम, मुस्तकीम, लालजी, बृजेश, विष्णु निषाद, भोला मिश्रा, अंकुश यादव, रोहित, अम्बरीश, रूपेश, हनुमान, इन्द्रमणि, इन्द्रनरायन, समेत सैकडो लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे