अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब मवेशी चोरी के बड़े गिरोह का सरगना तमंचे के साथ कोतवाली रूदौली की पुलिस के हाथों पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुश कुमार पुत्र कृष्णलाल निवासी सराय दौलत की दो भैंस चोरी हुई थी जिसकी तहरीर लवकुश ने 8अप्रैल को रुदौली कोतवाली में की थी,जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महा निरीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर रुदौली कोतवाल जयवीर सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भेलसर अंजेश सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई।पुलिस टीम बृहस्पतिवार सुबह भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि मवेशी चोर गिरोह के गब्बर पुत्र मतीन नन्दरौली कोतवाली बीकापुर फ़ैज़ाबाद ,जुबेर पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी भेलसर कोतवाली रुदौली,मजनू पुत्र लतीफ निवासी हलीमनगर,सुक्रिल पुत्र कुतून निवासी हलीमनगर भेलसर बनगाँवा मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तगड़ी घेराबंदी की गई घेरा बन्दी देखकर इन सभी लोगों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।जिनके पास से दो तमंचा,चार जिंदा कारतूस व लगभग 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।पूछताछ में इनसभी ने मवेशियों की चोरी कर उसे काटने की बात कबूली है।वहीं कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गौकसी के आरोप में पहले से ही गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।लेकिन अभियुक्तों द्दारा पुनः भैंस चोरी कर उसे काटने के अपराध में फिर जेल भेजा जा रहा है।कोतवाल ने बताया कि यह भी सूचना मिली है अभियुक्तों द्दारा जानवरों को खरीदकर मवेशी बाजारों का फर्जी रवन्ना भी अपने हाथों से बना लेते थे।
पुलिस की इस टीम में चौकी इंचार्ज भेलसर अंजेश सिंह,उपनिरीक्षक रणजीत सिंह व् का0 तेजेन्द्र धामा,बृजेश कुमार सिंह,अनिल कुमार व् जितेंद्र सिंह शामिल रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ