Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस कप्तान ने घूस मांगने वाले दरोगा को किया सस्पेंड



सुनील उपाध्याय

बस्ती : दुबौलिया थाने में तैनात दरोगा दिनेश चंद्र मिश्रा को विवेचना के दौरान घूस मांगने और गलत तरीके से दबाव बनाने के आरोप में एसपी दिलीप कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। दुबौलिया थाने में ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पुलिस लाइन से संबंद्ध कर जांच सीओ कलवारी अरविन्द कुमार वर्मा को सौंपी गई है।
दुबौलिया थाने में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना एसआई दिनेश चंद्र मिश्रा कर रहे थे। आरोप है कि प्रतिवादी पक्ष पर विवेचक के तौर पर गलत तरीके से दबाव बनाते हुए पैसों की डिमांड की थी। इससे संबंध मे  कुछ साक्ष्य भी सामने आने की बात कही जा रही है। शिकायत पर एसपी दिलीप कुमार ने बुधवार की रात आरोपी दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे