सुनील उपाध्याय
बस्ती : फैजाबाद बार्डर पर स्थित दुबौलिया थाने के माझा क्षेत्र के माझाकिताअव्वल गाँव मे एक युवती से छेड़खानी करने के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया सूचना पाकर फैजाबाद जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक को छुड़ाने करीब चार दर्जन लोग माझा में पहुंचे तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए विवाद की भनक लगते ही महराजगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद बेबस हो वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम की घटना में बस्ती जिले के दुबौलिया थाने पर पहुंच गुरुवार को पीड़ित युवती के घर वालों ने तहरीर दी। पुलिस ने कुशल समेत दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है।
दूसरी तरफ फैजाबाद के महराजगंज थाने में भी माझा क्षेत्र में बलवा व मारपीट करने के आरोप में दुबौलिया क्षेत्र के एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ