वासुदेव यादव
अयोध्या फैजाबाद: राम जन्मभूमि थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कटरा क्षेत्र के विभीषण कुंड के हरिदास नगर की बाग में एक अज्ञात 45 वर्षीय मजदूर की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई।
मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने जाकर जांच पड़ताल कर रही है लेकिन अभी तक मृतक की पहचान व उसका पता नहीं चल सका
ज्ञात हो कि विभीषण कुंड वार्ड के हरिदास नगर में बीती रात एक मजदूर को अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से गला काटकर उसके चेहरे पर कई बार वार करते हुए उस को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी सुबह लोगों के द्वारा पुलिस को मिली । सूचना पाकर मौके पर SSP सुभाष सिंह बघेल एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह सीओ राजीव कुमार साहू अयोध्या कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा और आरजेबी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह कटरा चौ कर्मवीर सिंह आदि घटनास्थल पहुंचे तथा बारीकी से जांच पड़ताल किए।
इस दौरान टीम ने भी घटनास्थल का जांच की पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त व मृतक मजदूर का नाम व पता नहीं चल सका।
इस सनसनीखेज खबर से आसपास में हड़कंप मचा हुआ है अयोध्या जैसे संवेदनशील यलोजोंन क्षेत्र में इस तरह की वारदात कोई नई नहीं है। इससे पूर्व भी लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के जैन मंदिर में भी इसी तरह वहां के माली की निर्मम हत्या कर दी गई थी लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं हो सका। ठीक उसी तरह यहां भी ब्लाइंड मर्डर हुआ है। यह बारदात क्यो व किसने और क्यों की अभी तक पता नहीं है। बहरहाल पुलिस आशनाई का मामला बता रही । यहां मौके पर आसपास के लोग काफी संख्या में हैं तथा पुलिस अपनी जांच पड़ताल प्रक्रिया कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ