Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम नगरी अयोध्या के महंत पर लगा किशोरी से दुष्कर्म का आरोप ,केस दर्ज



गोंडा की रहने वाली नाबालिग सेवादार ने महंत पर लगाया आरोप गोंडा में दर्ज हुआ मुकदमा जांच में अयोध्या पहुंची पुलिस

 महंत उमेशदास ने आरोप को बताया फर्जी निराधार, बताया कि जमीनी विवाद में करवाया गया मुकदमा

 वासुदेव यादव 
अयोध्या फैज़ाबाद :सूबे में एक तरफ प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को लेकर सूबे की सियासत का पारा चढ़ा हुआ है ।वहीँ महिलाओं के साथ यौन हिंसा की वारदातों की कड़ी में अयोध्या के एक महंत का नाम भी चर्चा में आ गया है।
  अयोध्या के विद्याकुंड क्षेत्र स्थित एक प्राचीन मंदिर के महंत के ऊपर आश्रम में ही रहने वाली एक किशोरी सेवादार ने मंदिर के महंत के ऊपर दुष्कर्म रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। मामला चर्चा में तब आया जब मीडिया में मंदिर के महंत की रंगरेलियों की खबर चस्पा हो गयी जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी महंत के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में गोंडा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही मंदिर के महंत से पूछताछ के लिए गोंडा पुलिस अयोध्या भी पहुंची थी और मामले की जांच कर रही है ।
गोंडा की रहने वाली नाबालिग सेवादार ने महंत पर लगाया आरोप गोंडा में दर्ज हुआ मुकदमा जांच में अयोध्या पहुंची पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक़ गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के चट कनवा के मजरा चांन डाबर स्थित मंदिर के महंत उमेश दास अयोध्या के विद्याकुंड क्षेत्र स्थित एक मंदिर के भी महंत हैं . महंत उमेश दास पर आरोप है कि उन्होंने एक किशोरी को विवाह कराने व पढ़ाई का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया है।  पीडिता की तहरीर पर मंदिर के महंत के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.पीड़ित ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति से मंदिर में सेवा करने के लिए सेवादार के रूप में महंत ने उनकी बेटी को मांगा था। उनकी बातों पर विश्वास कर पीडिता के पिता ने बेटी को मंदिर में सेवा करने के लिए दे दिया था जो तीन वर्षों से मंदिर में रहकर महंत की सेवा कर रही थी। पीडिता के पिता के मुताबिक़ महंत द्वारा विश्वास दिलाया गया कि बेटी की पढ़ाई व शादी-विवाह की जिम्मेदारी भी उठाएंगे. पिछले हफ्ते घर आई लड़की ने यौन शोषण व र्दुव्‍यवहार की जानकारी दी. मामले में आठ अप्रैल को खोड़ारे थाने में पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी.जिसके बाद पुलिस पहले मामले को टरकाती रही लेकिन प्रकरण मीडिया में आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  एस पी गोंडा लल्लन सिंह ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.वहीँ आरोपी महंत की तलाश में गोंडा पुलिस अयोध्या भी पहुंची थी। जबकिं महंत उमेशदास जी महाराज लगभग 65 वर्ष ने आरोप को निराधार व फर्जी बताया हैं। श्री महंत ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते हमे बदनाम किया जा रहा हैं। लड़की को आगे करके कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। ऐसे आरोप लगाना गलत बात है। उन्होंने बताया कि हमारी जमीन का वहा विवाद था केश हम जीत गए तो विपक्षी गलत आरोप व फर्जी केस दर्ज करवा दिए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे