Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डांडिया मंदिर के महंत बनाये गए स्वामी गिरिशदास जी महाराज


वासुदेव यादव 
अयोध्या। फैजाबाद: जानकीघाट स्थित अति प्राचीन पीठ डांडिया मंदिर का महंत शुक्रवार को साधु संत के परंपरा अनुसार महामंडलेश्वर स्वामी गिरीश दास जी महाराज को कंठी चादर भेंट कर व तिलक लगाकर अयोध्या के संत महंत शिष्य व भक्तों ने उनको मंदिर का महंत सर्वसम्मत से नियुक्त किया ।
 ज्ञात हो कि गत दिनों महंत गिरीश दास जी महाराज के गुरुजी महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मण दास जी महाराज का साकेतवास हो गया था। इसी के चलते स्वामी गिरीश दास महाराज को मंदिर का महंत बनाया गया। इससे पूर्व महामंडलेश्वर महंत स्वामी लक्ष्मणदास जी महाराज के चित्रपट पर आए साधु संतों ने पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
  इस दौरान विराट भंडारा मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में साधु संतों महंत शिष्य भक्त नेता आदि  शामिल रहे।  इस दौरान श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जी श्रीराम वल्लभा कुञ्ज मंदिर के महंत राम शंकरदास वेदांती और अधिकारी राजकुमारदास जी महराज भाजपा सांसद विनय कटियार जी अयोध्या भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, परमानन्द मिश्र, महंत स्वामी धन्ना महाराज जी, श्री मनीष त्रिपाठी कथा वाचक दिलीप दास जी कथा वाचक भरत दास जी महाराज कथा वाचक दिव्यांशु महाराज महंत रामदास जी महंत गौरीषंकरदास, महंत रामजी शरण, पुजारी रमेशदास, बाबा राजुदास, बालयोगी रामदास, मनीष पांडेय नाका हनुमानगढ़ी के महंत राम दास जी महाराज युवा सन्त राजेंद्र दास शास्त्री महंत मनीष दास मनीष पांडे महंत अमृत दास खाकी त्यागी शिवम  सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल है ।
 इस दौरान मंदिर के नवनियुक्त महंत स्वामी गिरीशदास जी महाराज ने सभी साधु संतों का अंगवस्त्र व दक्षिणा आदि भेंट कर स्वागत सत्कार किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे