Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेखौफ बदमाशों ने बंधक बनाकर पुलिस के नाक के नीचे से सोने चांदी के जेवर व नगदी उड़ाया


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:रुदौली कोतवाली के भेलसर चौराहे से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की रात लगभग एक बजे परिवार वालो को बंधक बनाकर सोने चांदी के जेवर सहित नकदी उठा ले गए और मानीटरिंग कर रही चौकी पुलिस व डायल 100 को भनक तक नही लग सकी सुबह घटना की जानकारी होने पर कोतवाल रुदौली जयबीर सिंह, सीओ अरबिन्द कुमार चौरसिया व एसपी ग्रामीण संजय ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे जानकारी ली वही शक के आधार पर भेलसर गांव में कमरा लेकर रह रहे चार फेरी वालो को पीड़ित के परिजनों ने जमकर पिटाई कर पुलिस को सौप दिया पुलिस मेड़िकल के लिए चारो को सीएचसी रुदौली ले गये जहा पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया 
           मिली जानकारी के अनुसार भेलसर से शुजागंज रोड़ पर अब्दुल मजीद मार्केट में फुरकान पुत्र कल्लन के घर बीती रात लगभग एक बजे पर चार अज्ञात बदमाशों ने मेंन दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में सो रही फुरकान की पत्नी शबाना,शबाना की बड़ी बहन निशात फातमा व जीशान को बदमाशो ने बंधक बना कर मोबाइल छीन ली उसके बाद महिलाओ की पिटाई कर अल्मारी में रखे लाखों की जेवरात व लगभग 08 हजार नगद लेकर रफू चक्कर हो गये बदमाशो के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता शबाना ने फोन पर उक्त घटना की जानकारी अपने भाई अफताब,महताब को दी मौके पर पहुचे परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी  सूचना पाते ही चौकी प्रभारी अंजेश सिंह कोतवाल जयबीर सिंह यादव व सीओ अरबिन्द चौरसियां ने घटना स्थल का निरीक्षण किया पीड़ता ने बताया कि बदमाश 2 सोने की चेन,2 कान का बुंदा,हार,दो अगूठी सहित 08 हजार रुपये ले जाने की बात कही
घायल फेरीवाले 
       उधर लूट की सूचना पाने के बाद भाइयों में उबाल आ गया और अतीक के घर मे रहकर कपड़ा का व्यापार करने वाले चारो युवक को  चार बाइक सवार पहुच कर जमकर पिटाई की और पुलिस बुलाकर चारो को सौप दिया पुलिस ने चारो लोगो को जख्मी हालत में सीएचसी रुदौली ले गये जहा डाक्टर मदन वरनवाल ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस के अनुसार फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले चारो गोण्ड़ा जनपद के करनैल गंज थाना क्षेत्र रेरुवा निवासी आशुतोष शर्मा पुत्र फूलचन्द,जितेन्द्र ऊर्फ ननकऊ पुत्र सत्यनारायन शर्मा,सुन्दर लाल शर्मा पुत्र शीतला प्रसाद शर्मा,व जितेन्द्र पुत्र बिश्राम शर्मा के रुप मे हुई है बताते है महिलाओ व बच्चो ने चारों युवक को लूट में शामिल होने की बात व्यापक चर्चा में है शायद पिटाई इसी कारण से परिजनों ने की है 

क्या कहते है जिम्मेदार 
             घटना की सूचना पर पहुचे एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने मौके पर पहुच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि घटना चुनौती पूर्ण है हर पहलू पर जॉच की जा रही है दोषी जल्द ही सलाको के पीछे होगे ड़ाग स्कायर को बुलाया कर जॉच की जा रही है मौके पर मिली मोबाइल को सर्विलॉस पर लगा कर लूट में शामिल बदमाशो तक पहुचने का प्रयास किया जा रहा है पीड़ित जीशान के अनुसार पकड़े गये चारों के बिषय में बताया लगता है कि यही है फिर भी जॉच की जा रही है 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे