अमरजीत सिंह
फैजाबाद :कहावत है कि राम नाम की लूट है लूट सको तो लूट अंत काल पछाओगे जब प्राण जायेगे छूट के तर्ज पर रुदौली ब्लाक के अल्हवाना गॉव में आवास के नाम पर लाखो रुपये ग्राम प्रधान व लाभार्थियों ने मिलकर डकार लिए साथ आवास के आवंटन में ग्राम प्रधान ने पात्र को दरकिनार कर अपने चहेते को आवास का लाभ देने से नही चूके मामले का खुलासा तब हुआ जब गॉव के एक युवक ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोटल पर शिकायत कर कार्यवाही की मॉग की है
बता दे कि गॉव निवासी रमेश चन्द ने गत दिनों मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोटल पर लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की माग थी शिकायती पत्र की जॉच सहायक बिकास अधिकारी / सेक्टर प्रभारी धर्मराज सिंह को मिली जॉच के दौरान वर्ष 2011 से लेकर वर्ष 16 के बीच 17 आवासों का पैसा ड़कारने व पात्र का आवास आपात्र को दिए जाने की बात प्रकाश मे आयी जॉच अधिकारी द्वारा पीड़ित को दी गयी जॉच रिपोट में फूलमता पत्नी वह्रमादीन पुत्र राम तिलक जो पति पत्नी है दोनो को आवास का लाभ दिया गया है जिनका आवास जॉच के दौरान पूर्ण पाया गया वही आवास पाने मे राजवती पत्नी इन्द पाल को बीपीएल सूची क्रमाक 8959 पर आवास लाभ दिया गया है क्रंमाक संख्या जॉच के दौरान इन्दप्रसाद पुत्र रामधन के नाम पर पाया गया इसी कड़ी मे अब्बास अली पुत्र बकरीदी को सूची क्रमाक 8614 पर आवास दिया गया है जबकि सूची पर अकबर अली पुत्र बकरीदी का नाम अंकित है मुन्नी देवी पत्नी शिवशंकर पुत्र अलगू को आवास का लाभ दिया गया जबकि वह शंकर लाल पुत्र बृजलाल के नाम बीपीएल सूची क्रमाक 9006 अंकित है गोलहा पत्नी बदलू पुत्र मनीराम को दिया गया जो बदलू पुत्र साहब दीन का बीपीएल सूची 8824 में अंकित है मजीदुलनिशा पत्नी अब्दुल सकूर पुत्र याशीन को हमीदुलनिशा पत्नी वली मोहम्मद के नाम पर आवास का लाभ दिया गया सुकई पुत्र मगरे को अल्हवाना व खुर्दहा दोनो ग्राम सभा में आवास का लाभ दिया गया है ह्रदयराम पुत्र रामभारत को भारतलाल पुत्र परमेश्वर का आवास दिया गया है,इसके आलावा अंशुल पत्नी स्व.मुमताज अली,रजिया पत्नी खलील,मोलहे पुत्र रामलाल,दुलारा पत्नी मथुरा प्रसाद,रुकमणि पत्नी सुग्रीव,शायरा पत्नी मों शब्बीर व केशव राम पुत्र फकीरे का नाम शामिल है जॉच अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि लगभग सभी आवास अपूर्ण है केवल शायरा पत्नी शब्बीर का आवास बना पाया गया लेकिन जिस बीपीएल आई डी पर इनको आवास दिया गया है वह मो.साबिर पुत्र मो.आरिफ का नाम दर्ज है
अभी तक शिकायतकर्ता के दी गयी जॉच रिपोर्ट में मात्र तीन आवास पूर्ण होने व लगभग पॉच आवास की एक एक दीवाल खड़ी होने की बात बतायी जा रही है ऐसे में आवास के नाम पर शासन का पैसा कौन ड़कार गया यह बताने को कोई तैयार नही है इससे पहले इसी गॉव निवासी महफूज आलम ने शौचालय गबन की शिकायत पर उक्त अधिकारी ने जॉच की थी जिसमे 45 शौचालय गबन का आरोप सिद्ध हो चुका है शौचालय गबन की जॉच को महीनों बीत चुके है अभी तक कार्यवाही के नाम पर बिभागीय कर्मचारी कतरा रहे है जॉच रिपोर्ट कहा है कोई बताने को तैयार नही है फिरहाल बीड़ीओ नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि जॉच रिपोर्ट डीपीआरओ को कार्यवाही हेतु भेजी जा चुकी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ