Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रिश्तों को किया कलंकित ,देवर ने भाभी व भतीजी को जिंदा जलाकर मार डाला


अमेठी (यूपी). यहां चंद फिट ज़मीन के लिये एक भाई ने रिश्तों को कलंकित करते हुए भाभी व भतीजी को जिंदा जलाकर मार डाला। पत्नी और बेटी को जलता देख बचाव में आया पति भी बुरी तरह झुलस गया, जिसे डिसट्रिक्ट हास्पिटल रायबरेली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला के फुरसतगंज थाना अंतर्गत पूरे सूबेदार गांव में जमीनी विवाद को लेकर देवर ने भाभी और भतीजी (मां-बेटी) को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, और मौके से फरार हो गया। 
आग की लपटों में घिरी मां-बेटी चीखी-चिल्लाई तो शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
लेकिन घर के अंदर का मंजर देखा सभी हतप्रभ रह  गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। 
किसी तरह मां-बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा गया। 
एसओ फुरसतगंज राजकेसर सिंह ने बताया कि गांव निवासी जब्बार और उसके भाई शफीक में काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गुरुवार को देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। देर रात  मौका पाकर शफीक ने जब्बार की पत्नी आमीन (45), बेटी आफरीन (18) को अकेला पाकर उनके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया था। उन्होंंने बताया कि बचाव में आया पति जब्बार भी बुरी तरह झुलस कर घायल हुआ है, जिसे रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसओ ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे