Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर प्राइवेट बस अड्डा पर बस के चपेट में आने से वृद्धि की दर्दनाक मौत


गोण्डा।शुक्रवार को बस के चपेट में आने से वृद्धि की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व बस को कब्जे में ले लिया है और मौके से बस चालक फरार हो गया।
     बताते चले कि शुक्रवार को मनकापुर रेलवे स्टेशन - मछलीबाजार मार्ग पर स्थित प्राइवेट बस अड्डा के पास बिहार प्रांत से हमीद मिया उम्र 80वर्ष पुत्र इमामन मिया ग्राम गौराचौकी के मजरे मझारी अपनी पुत्री सफीना व नाती शमुद्दीन के साथ गौराचौकी के लिये बस पकडने स्टेशन से जा रहा था कि गोण्डा से गौराचौकी की प्राइवेट बस आ गयी और बस खलासी द्वारा मृतक को चलती बस में बैठाने का प्रयास किया गया इसी दौरान वृद्धि गिर कर पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस के पहुंचने से पहले बस चालक व खलासी भाग गये।पुलिस शव व बस को कब्जे में ले लिया है।
वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव व बस को कब्जे में ले लिया गया और शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। अभी कोई तहरीर नही मिली है। चालक व खलासी की तलाश की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे