गोंडा: गुरुवार देर रात मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई जिससे लाखों रुपए के कपड़े जलकर बर्बाद हो गए आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका पीड़ित दुकानदार ने मनकापुर पुलिस को तहरीर देकर जांच और कार्यवाही की मांग की है
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर बाजार स्थित अतुल कुमार गुप्ता के दूकान में आधी रात के आस-पास अचानक आग लग गई दुकान में आग लगने की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को हुई उन्होंने फोन करके दुकानदार को सूचित किया |
घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई वह भागकर मौके पर आया और पड़ोसियों के मदद से आग बुझाने में जुट गया | कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया तब तक लाखों रुपए कपड़े जलकर खाक हो गए
बताया जाता है कि दुकानदार अतुल कुमार गुप्ता ने गुरुवार को लाखों रुपए का कपड़ा बिक्री के रखा था पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 15 लाख रुपए का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ