Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा में दो दिवसीय बाला जी महोत्सव का हुवा आयोजन


गोंडा:-मसकनवा कस्बे में सम्मय माई स्थान पर बाला जी महराज सरकार का दो दिवसीय बाला जी महोत्सव का आयोजन किया गया।महोत्सव की पहली शाम नगर में भव्य रूप से श्री मेंहदीपुर बाला जी सरकार का शोभा यात्रा निकाला गया।गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा पौराणिक मंदिर सम्मय माता स्थान से निकल कर हर्जन कालोनी,मसकनवा चौराहा,गायत्री मंदिर,सर्राफा मार्केट,सब्जी मंडी,अमरूतीबाग होते हुए पुनः सम्मय स्थान पहुंचा।

निकली मनमोहक झांकियां,भक्त हुए मंत्रमुग्ध
राजधानी लखनऊ,बरेली से आए कलाकारों ने राधे-कृष्ण,शंकर-पार्वती,पंचमुखी हनुमान आदि की मनमोहक झां किया निकाली।झांकियों के साथ साथ धार्मिक धुनों में सैकड़ों हरिभक्त संगीतमयी ध्वनि में सराबोर हो गए।इस मौके पर शिवनाथ कौशल,नीरज कमलापुरी,संजय गुप्ता,बच्चन धर द्विवेदी,विजय जायसवाल,जगदम्बा प्रसाद,गौतम,बद्री सहित सैकड़ों की संख्या में हरिभक्त उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे