शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । भारतीय संविधान के रचयिता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ भीमराव जी अम्बेडकर जी की 127वीं जयंती पर काग्रेंस संसदीय कार्यालय पर जिला अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा साहब के प्रतिमा पुष्प एंव माल्यापर्ण करके शुरू किया गया । इस मौके पर युवां काग्रेस के प्रदेशध्यक्ष / सदस्य एआईसीसी डॉ नीरज त्रिपाठी ने बाबा अम्बेडकर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिभाशाली डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को समानता के प्रतीक और ज्ञान के प्रतीक भी कहां जाता है। उन्होने कहा कि वह गरीबो के मसीहा रहे है, भीमराव विश्व भर में प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर कपिल द्बिवेदी, इरफान अली, डॉ बीके सिह, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, अब्दुल माबूद मुब्बी, रहमान अली, सलीम उल्ला, प्रेमशंकर द्बिवेदी, करूणेश तिवारी, वीनू सिह, पिंटू सिह, दानिश माबूद, आशुतोष तिवारी समेत आदि काग्रेसीजन मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ