वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद: विद्याकुंड बड़ा स्थान मंदिर के महंत उमेश जी महाराज ने कहा है कि गोंडा जिला के खोडारे थाने में साजिशन मेरे खिलाफ अवधेस नामक एक व्यक्ति ने पुरानी वाद विवाद व जमीनी रंजिश के कारण अपनी पुत्री को आगे कराके हमारे खिलाफ झूठी मनगढ़ंत केस दर्ज करवा कर हमारी छबि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिस लड़की के पिता ने हमारे विरूद्ध फर्जी व गलत केस दर्ज कराया है, वह सरासर निराधार है। श्री महंत ने कहा कि अभी बीते दिनो उसके विरुद्ध हमारी ओर से नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था। उसने साजिश द्वेषवश व पेशबंदी में मेरे खिलाफ अपनी पुत्री को आगे कर केस दर्ज करवाया हैं। उसकी लड़की बालिक है, फिर भी उसे नाबालिक लिखवाया है।
ज्ञात हो कि गत दिनों अवधेश नामक एक व्यक्ति ने अपनी लड़की को आगे करके महंत के विरुद्ध खोडरारे थाने में गम्भीर धाराओ के तहत दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि के तहत केस दर्ज करवाया था।
श्री महंत उमेशदास ने बताया हैं कि 3 मार्च 2018 को विपक्षी अवधेश के पुत्र गोलू एवम अवधेश के खिलाफ मुकदमा धारा 323 427 506 के तहत दर्ज करवाया गया था। इससे पहले बस्ती जिले हररैया थाना में भी अभियुक्त मनी रामदास चेला लक्ष्मणदास कृष्ण मुरारी दास चेला मनी रामदास सत्यधारी राम भुवाल नरेश कुमार आदि के खिलाफ धारा 419 420 467 468 420 471 व 120 बी के तहत दर्ज कराया गया था। इसी कारण ही अभियुक्त आये दिन हमारे व मंदिर के विरुद्ध साजिश व दोसारोपण वश कुछ न कुछ साजिश करते ही रहते हैं। उन्होंने बताए कि लड़की के पिता द्वारा मेरे ऊपर जो खोडारे थाने में फर्जी केस दर्ज कराया गया हैं। वह मंगठन्त है, उससे मेरा कोई वास्ता हीं नही है। जब मैंने उसके विरुद्ध केस गत माह दर्ज करवाई तो फिर वह अपनी लड़की को कैसे यहां भेज सकता है। यह सब सरासर फर्जी आरोप है, मुझे बदनाम करने की। हमारा व उनका गत 2002 से वाद चल रहा है। इनमें से विपक्षी गण कई केस हार चुके हैं और अभी अन्य मामले लंबित भी है। इसी कारण यह विपक्षी लोग आए दिन हमारे ऊपर फर्जी दोशारोपण व बदनाम करने की साजिश रचा करते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ