गोण्डा।दलितो का ठेका लेकर वोट बेचने वाली मायावती चार बार प्रदेश की मुखिया बनी।दलितो के लिये क्या किया है।
उक्त विचार शनिवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मनकापुर में भाजपा गोण्डा सासद कीर्तिवर्धन उर्फ राजा भैया ने बाबा भीम राव अस्बेडर जयंती पर मौजूद दलित भाईयो से कही।उन्होने कहा मायावती दलित की बेटी नही थी बल्कि दौलत की बेटी बना कर करोडो रुपये खर्च कर अपनी मूर्ति जीते जी बना डाली और करोडो रुपये की लागत से कई जगहो पर आलीशान मकान भी बना डाला।श्री सिंह ने कहा कि चार बार मुलायम भी प्रदेश की सत्ता संभाली वे भी परिवाद व अकूत धन इकठ्ठा करने का कार्य किया।दलितो के लिये पाट्रियो ने एक भी दलित में कार्य नही किया और जब भाजपा ने दलित व सर्व समाज लिये काम करना शुरु किया तब सपा-बसपा घबडा कर गढबंधन कर लिया और तरह की अफवाहे फैला रहे है।
![]() |
सांसद ने कहा कि भाजपा विचार धारा वाली पाट्री है।जो भी जनहित में योजना आयेगी उसमें सभी वर्गो की बराबर की सहभागिता सुनिशिचत की जायेगी।दलित वर्ग आज चितन करे दलितो के लिये सत्ता में बसपा-सपा ने क्या किया और अब प्रधान मंत्री के निर्देश पर प्रदेश में नित नये-नये योजना ला कर धरातल पर दिख रहा है।
इसके पूर्व सांसद,अनूसूचित जाति के प्रदेश महा मंत्री बाबू लाल शास्त्री,सावित्ती देवी,प्रमोद चंचल,रमेश बरवार,कमलेश पान्डेय,हरीश पान्डेय, घनश्याम पान्डेय,सीताराम मोदनवाल,लल्लूराम आदि लोगो ने बाबा साहब के चित्त पर मार्लार्यण किया और दलितो के साथ सहभोज भी किया और राजा भैय्या ने लोगो से परिचय लेते हुए उनकी समस्याओ को सुना और शीघ्र निस्तारण करने का वादा किया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह मोल्हू वर्मा,प्रधान सालिक राम,पप्पू सिंह,जर्नादन वर्मा,हंस राज,हफीज अली,अवधेश उपाघ्यया,जगदेव चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ