गोंडा। शुक्रवार को मनकापुर एसडीएम के आदेश व बार एशोसिएशन अध्यक्ष मनकापुर के तहरीर पर पुलिस ने देर शाम को 21लोग नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ बिभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
बताते चलें कि दो दिन पूर्व गुरुवार को बहुजन किसान क्रांति मोर्चा के बैनर तले लगभग दो सौ की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जिनके हाथों में लाठियां थीं तथा डंडों पर नारे लिखे तख्तियां थी जिसमे राष्ट्र विरोधी नारे, जाति सूचक नारे, संविधान विरोधी नारे लिखे थे, और उसको लेकर माइक पर तेज आवाज में देश विरोधी, वर्ग विशेष विरोधी आपत्तिजनक शव्दों के नारे लगा रहे थे। उपरोक्त सभी नारे पूरे मनकापुर बाजार में घूम-घूम कर लगाते हुए तहसील परिसर में पहुंच कर उत्तेजित नारों में सामान्य जाति को गालियां भी देने लगे। जिस पर कुछ वादकारियों ने विरोध किया तो कार्यकर्ताओं ने वादकारियों पर लाठी डंडा से आक्रमण कर दिया जिसमें कई वादकारी को गंभीर चोटें भी आईं। इस घटना से तहसील परिसर में अफरा तफरी व भय का माहौल व्याप्त गया। इस प्रकरण को लेकर अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को बहुजन किसान क्रांति मोर्चा कार्यकर्ताओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा था। एसडीएम बीके प्रसाद ने उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस को सुसंगति धाराओं में एफआइआर दर्ज करने का आदेश भी जारी कर दिया था। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राम वहाल गौतम के तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को भगौती प्रसाद आजाद, अजय प्रभाकर, मालिक राम वर्मा, बेचू प्रसाद निषाद, राम शंकर यादव, राम उग्रह वर्मा, एजाज अहमद, राज किशोर यादव, दीप नारायण यादव पारस नाथ, जुबेर सलमानी, घनश्याम पटेल, रामरंग चौहान, एसपी प्रजापति, मौलाना मैनुद्दीन, पटेल विकास चौधरी(रास्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग), रामसुरेश वर्मा, महेश कुमार त्यागी, विनोद कुमार दिनेश कुमार व अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, बलबा, देश द्रोह सहित बिभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है
इसी क्रम में मलिक राम वर्मा तहसील मनकापुर द्वारा पुलिस की दिए तहरीर में कहा है कि उपजिलाधिकारी द्वारा दिए गए अनुमति के अनुसार गुरुवार को बहुजन किसान क्रांति मोर्चा के नेतृत्व में तहसील स्तरीय कार्यक्रम किया गया था, जब रैली तहसील पर पहुंच तो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला कर दिया गया जिसमें मलिक राम वर्मा, दिनेश कुमार, महेश कुमार त्यागी को काफी गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा वाहन, प्रचार सामग्री आदि को भी नुकशान पहुंचाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ