गोंडा :मनकापुर ब्लॉक के हिन्दू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने मनकापुर गाँव में साक्षरता मिशन के तहत अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उनके पाल्यो को स्कूल भेजने के लिय प्रेरित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोगो को संबोधित किया और कहा कि शिक्षा ही ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से हमारा कल संवर सकता है इस लिए हम शिक्षा प्राप्त करने व अपने बच्चो को शिक्षित करने में कोई भी चूक न करे जिससे हमे बाद में पछताना पड़े आज केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक व्यवस्थाएं दी जा रही है बच्चो के खाने , पहनने और पढ़ने की साड़ी सुविधायें उपलब्ध है हमे इसका पूरा पूरा फायदा उठाना चाहिए और अपने बच्चो को स्कूल भेजना चाहिए | इन्द्रजीत मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने ग्रामसभा व न्यायपंचायत मे बच्चों को स्कूल जाने के लिए घर घर जाकर अभिवावकों को जागरूक करें। जिससे हमारी पीड़ी शिक्षा के ओर अग्रसित हो सके |
इस मौके पर राकेश जायसवाल , नरेंद्र शर्मा , विशुनदत्त तिवारी , रक्षाराम तिवारी , त्रिवेणी भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ