सुनील उपाध्याय
बस्ती :सामाजिक समानता से ही देश व समाज मजबूत होगा। इससे दलित और सवर्ण बीच की जो खाई है वह भरेगी। दलितों में नई चेतना का विकास होगा। पिछड़े और शोषित वर्ग भी सम्मान के साथ समाज की मुख्य धारा से जुड़ेगा। यह विचार भाजपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री त्रियम्बक नाथ तिवारी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा दलित विरोधी नहीं है। गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद भी अपार प्रतिभाओं के धनी डॉ. अंबेडकर ने उच्च शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात समाज में व्याप्त ऊंच नीच, छुआछूत के शिकार होते हुए भी एक आदर्श अर्थ शास्त्री, समाजशास्त्री के रुप में अपनी पहचान बनाई। मुख्य अतिथि ने डा.अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं नें जयंती के अवसर पर बाबा साहब डा. अम्बेडकर को याद कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दलितों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को राष्ट्रव्यापी रूप देकर दलित वर्ग के दिल को जीत लिया है। सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि डा. अंबेडकर का नाम सदैव याद किया जाएगा। भाजपा नेता पुष्कर मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर संविधान के शिल्पकार थे। रवीन्द्र गौतम ने कहा कि बाबा साहब समाज से वंचित दबे, कुचले, के उत्थान के लिए सर्मित किया।दलित नेता मातीवर प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए आपसी एकता से ही समाज व देश का विकास हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में महेश शुक्ला, दिवाकर मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, रामचरन चौधरी, अमृत कुमार वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह, भानु प्रकाश मिश्र अमित शुक्ला, नगर अध्यक्ष राजन मिश्रा सत्यराम चौधरी,चतुर्भुजी पाठक, विनीत तिवारी, मोरध्वज सिंह, नीरज पाण्डेय, अश्वनी श्रीवास्तव, अलोक सरकारी, विकास बरनवाल, शिवांशु मिश्रा, अलोक पाण्डेय, प्रबल मलानी, सतेन्द्र पाण्डेय, लारा चौधरी, अनिल पाण्डेय, रमेश गुप्ता सहित तामाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ