गोण्डा।शनिवार को लगभग एक एकड खडी गन्ने की फसल में अज्ञात कारण से आग लग गयी।जिससे ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।अग्नि शमन दल घंटो बाद भी घटना स्थल नही पहुँचा।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बरपुर ग्राम के मजरे बडकी खेसरी गांव निवासी राम चंदर भारती की डेढ बीघा,जोखू भारती की डेढ बीघा व नंदराम प्रजापति की दस वीसा खडी गन्ने की फसल में अज्ञात कारण से आग लग गयी।जिससे ग्रामीणो ने अग्नि शमन दल को सूचना देकर आनन-फानन में ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।जिससे पास के गन्ने व गेहूं के फसल को बचाया जा सका।घंटो बाद भी अग्नि शमन दल गांव नही पहुंचा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ