Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दलितों के साथ सर्व समाज के उत्थान में सहायक है मोदी एंव योगी की योजनाएं :सिद्धार्थनाथ सिंह


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह एवं निशुल्क चिकित्सा-शिविर के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के प्राथमिक विद्यालय संडीला में आयोजित कार्यक्रम में पहुचे उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आपके सर्व समाज के समर्थन से देश को मोदी जी एवं योगी जी के रूप में ऐसे सेवक मिले है, जो सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र के प्रथम नागरिक के रूप में दलित समाज के ब्यक्ति का चयन कर सिद्ध कर दिया की भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र दल है  जो सिर्फदलित बंधुओ के नाम पर राजनीति नही करती बल्कि उनके उत्थान के लिए हर संभव कार्य करती है। मोदी जी एवं योगी जी की योजनाएं दलितों के साथ सर्व समाज के उत्थान में सहायक है।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को अवगत कराया कि प्रतापगढ़ को 54 करोङ रुपये आधुनिक यंत्रो की खरीद के लिए क्षेत्रीय विधायक की मांग पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही रानीगंज के निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर को अपग्रेड करने का आश्वासन जनहित करने का निर्णय लिया गया है। पीपीपी मॉडल के अंतर्गत रू-अर्बन हॉस्पिटल के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा का चयन की घोषणा की।
इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने  मंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि भारत रत्न एवं आजाद भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री बाबा साहब अम्बेडकर ने देश मे छुवाछुत के अंत के लिए लड़ाई लड़ने के साथ समाज के अंतिम ब्यक्ति के उत्थान पर बल दिया। आज मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जाति-पाँति की भावना से ऊपर उठ कर सर्व जन के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जारही है जिससे देश एवं प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम को प्रतापगढ़ सांसद कु. हरिवंश सिंह, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष इलाहाबाद अमरनाथ यादव, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका प्रतापगढ़ हरिप्रताप सिंह जी, कार्यक्रम प्रभारी पवन कुमार गौतम जी ने भी सम्बोधित किया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राज नारायण भारतीय ने किया एवं संचालन जयेन्द्र नाथ उपाध्याय एवं अमित तिवारी मोनू ने किया। कार्यक्रम में दलित समाज के पवन गौतम जिला कार्यक्रम संयोजक, राज नारायण भारतीय, बुद्धसेन गौतम, सोनू रजक, कमला देवी सरोज, काली प्रसाद, रमाकांत सरोज, बसंती गौतम को सम्मानित करने के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग व पठन सामग्री इत्यादि माननीय मंत्री जी के हांथो वितरित की गई।
इस दौरान नीरज ओझा, शिवम ओझा, पुनीत ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी, आनंद सोनी, तरुण तिवारी, सुधाकर दत्त, विजय शुक्ल, अशोक सरोज जी,रामदीन, विवेक शर्मा, सुजीत सिंह, सुभाष मिश्र, अतुल शर्मा, राहुल पाण्डेय समेत क्षेत्रीय जन  उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे