अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौराहे पर कल रात महिलाओ व बच्चों को बन्धक बनाकर हुई लूट मे रुदौली पुलिस ने पीडित महिला की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है वहीं शक के आधार पर परिजनों की पिटाई से गम्भीर रूप से घायल फेरी लगाकर जीवन यापन करने वाले एक युवक की तहरीर पर जीशान आदि पर मुकदमा दर्ज होने की बात व्यापक चर्चा मे है फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से कातरा रही है
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौराहे से शुजागंज रोड पर बसौढ़ी निवासी फुरकान अहमद के घर गुरूवार की रात लगभग एक बजे घर का मेन दरवाजा तोड़कर घर में घुसे घर मे सो रही महिला व उनकी बडी बहन और भनेजा सहित नाबालिग बच्चों को बन्धक बनाकर आठ हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात लेकर बदमाश चम्पत हो गए सुबह पुलिस का भारी अमला व एसपी ग्रामीण संजय कुमार सहित घटना स्थल का निरीक्षण किया और बताते है कि पीडित महिला शबाना की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है
वहीं शक के आधार पर अतीक के घर रहकर फेरी लगाने वाले गोण्ड़ा के चार युवकों परिजनों द्वारा पिटाई कर बंधक बना लिया गया था घायल जितेन्द्र कुमार शर्मा की तहरीर पर
पुलिस ने जीशान आदि पर मुकदमा दर्ज होने बात व्यापक चर्चा मे है इस बाबत कोतवाल रुदौली जयवीर सिंह यादव ने बताया कि परिनों द्वारा पीटे गए चारों युवक निर्दोष हैं पर जब इन लोगों की तरफ से मुकदमा लिखने के विषय मे पूछा गया तो बोले मुकदमा दर्ज है जब नाम पूछा गया तो मामला गोपनीय है
बताकर फोन रख दिया वहीं इसी प्रकार की बाराबंकी जनपद मे लगभग 16 दिन पूर्व घटित घटना को लेकर एसओजी टीम बाराबंकी व भेलसर चौकी पुलिस सारा दिन जांच मे जुटी रही बाराबंकी से जॉच में आई एसओजी टीम ने दोनो घटना एक ही तरह की बतायी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ