Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत से प्रधान के समर्थकों ने की पिटाई , गोंडा रिफर


गोंडा:-ग्राम पंचायत  द्वारा कराए गए कार्य की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किए जाने से भड़के ग्राम प्रधान के सह पर उनके समर्थकों ने शिकायतकर्ता को घर पर चढ़कर जमकर मारा पीटा।तथा दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।मामला थाना छपिया क्षेत्र के तेजपुर ग्राम सभा का है।पीड़ित भारत की जनवादी नौजवान सभा ब्लाक कमेटी छपिया के अध्यक्ष दुर्गा पटेल शनिवार को अपने घर पर बैठे थे।तभी दो मोटरसाइकिलों पर लाठी,राड से लैस होकर गाव के ही गुड्डू,कमलेश,गिरजेश,मोनू आय और पीड़ित द्वारा की गई शिकायत पर बहस करने लगे।पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करने की बात कहते हुए जमकर मारा पीटा।पीड़ित की मां व बहन के बचाव तथा हल्ला गुहार करने पर हमलावर ग्राम प्रधान के खिलाफ दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में किया गया।जहां पीड़ित की दाहिने हाथ की बीच की उंगली टूट जाने की संभावना पर जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है।पीड़ित ने बताया कि उसके ग्राम पंचायत तेजपुर में विकास कार्यों में व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है।वर्ष 2016 व 17 में ग्राम पंचायत के कठौवा गाव में इंटरलॉकिंग का कार्य न कराने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।इसी विवाद को लेकर को ग्राम प्रधान विजय कुमार की सह पर बुरी तरीके से मारा पीटा गया।
इस घटना को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों,जनौस के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। वरिष्ठ पत्रकार पीसी गुप्ता,शैलेंद्र पांडेय,सुधांशु गुप्ता,खगेन्द्र जनवादी,प्रदीप कुमार गुप्ता,सुनील गौड़,भूपेंद्र मिश्रा,जनौस के जिला संयुक्त सचिव आशीष सिंह,दीपक वर्मा,सद्दाम,मनीष,मैनुद्दीन,शहजाद अली सहित कई संगठनों ने कड़ी निन्दा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।थाना प्रभारी छपिया जयदीप दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है।पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है।आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे