Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनता तक सीधे पहुंचाई जाय लाभप्रद योजनायें:एडीएम


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील मुख्यालय पर शनिवार को लोक मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ जिले के एडीएम सोमदत्त मौर्य ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान मे लोक मेले मे बाल विकास एवं पुष्टाहार, कौशल विकास मिशन, पशु पालन तथा कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जुडी प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी दिखी। इसके तहत तहसील सभागार मे विकास परिचर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये एडीएम सोमदत्त मौर्य ने कहा कि लोक मेले के आयोजन का उददेश्य लोगों तक सरकार की जनता को लाभप्रद योजनाओं की समुचित जानकारी प्रदान करना है। उन्होनें अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को सही पात्र तक पारदर्शिता के बीच पहुंचाना ही शासकीय कर्तव्य का मूल निर्वहन है। एडीएम ने मेले मे जुटे किसानों तथा अधिवक्ताओं से भी शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ हासिल करने के लिये जागरूकता का आहवान किया। अध्यक्षता करते हुये एसडीएम कोमल यादव ने कहा कि लोक मेले के जरिये केंद्र एवं राज्य सरकार की जनाकांक्षी परियोजनाओ को जनता के समक्ष मजबूती से पहुंचाने का संकल्प लिया जाना चाहिये। संचालन तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय ने किया। सहायक सूचनाधिकारी सविता यादव ने मेले के ध्येय पर प्रकाश डालते हुये आभार जताया। इस मौके पर आरके रामलोचन त्रिपाठी, सीडीपीओ रामपुर अनुपम मिश्रा, इन्द्रकली सरोज, क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, लाल हनुमान प्रसाद ओझा, माद्री सिंह, मंजू गौतम, दीपेंद्र तिवारी, हरिशंकर द्विवेदी, विनय जायसवाल गबलू आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे