शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। विकासखण्ड सांगीपुर के राहाटीकर के मेधावी दुर्गेश कुमार सिंह ने पीसीएस लोअर मे सत्रहवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव के दिनेश सिंह के पुत्र दुर्गेश की इस सफलता पर अंचल के लोगों मे खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि दुर्गेश ने यह सफलता हासिल कर रामपुर खास को शिक्षा के हब बनाने के उनके और प्रमोद तिवारी के मिशन को मजबूती दी है। लोअर पीसीएस मे सफल दुर्गेश ने सन 2007 मे कानपुर से बीएससी किया। इस समय वह इलाहाबाद मे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दुर्गेश तीन भाइयों व दो बहनों मे सबसे बड़े है। इनके छोटे भाई आशीष सिंह इंजीनियर है व बहनें आराधना व काजल तथा भाई सर्वेश भी पढ़ने मे खासे अव्वल बताये जाते है। दुर्गेश की मां जावित्री देवी गृहणी है जबकि पिता दिनेश सिंह कानपुर मे वाजिण्य कर विभाग मे तैनात है। दुर्गेश की सफलता को लेकर गांव के पूर्व शिक्षक जगदीश मिश्र का कहना है यह शुरू से ही मेधावी रहा है और इस सफलता से पूरा क्षेत्र हर्षित है। सफलता की जानकारी पर शनिवार को दुर्गेश के घर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। इनमे ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, राजेश सिंह, दीपक सिंह, कुलदीप सिंह, भारत सिंह, विजय नाथ मिश्र, भोले तिवारी, शेष सिंह, जयकुमार सिंह, सदन सिंह, आशुतोष आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ