सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारत रत्न बाबा साहब के 127 वीं जयन्ती अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के पुत्र समाजवादी पार्टी नेता विजय विक्रम आर्य ने पार्टी नेताओं, समर्थकों के साथ नगर पालिका स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया।
माल्यार्पण के बाद विकास भवन के निकट स्थित आवास पर बाबा साहब पर केन्द्रित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये विजय विक्रम आर्य ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, वंचितों के लिये जो संघर्ष किया, शिक्षित बनो, संघर्ष करो का नारा दिया उसे दलित समाज के अन्तिम बिन्दु तक पहुंचाने की जरूरत है। कहा कि उनके पिता रामकरन आर्य जेल में बंद न होते तो आज अगुवाई कर रहे होेते। उन्होने छात्र जीवन से ही बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिये संघर्ष किया और प्रभातफेरी, जुलूस की जो परम्परा डाली उसे नई पीढी निभा रही है।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब ने दलित समाज को जो चेतना दिया उसी का परिणाम है कि आज उनके करोड़ो अनुयायी उन्हें नमन् कर रहे हैं। सपा नेता चन्द्रभूषण मिश्र, महेन्द्रनाथ यादव, राजेन्द्र चौधरी, निजामुद्दीन, अरविन्द सोनकर, रामशंकर निराला ने बाबा साहब के संघर्षाे पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में रामचन्द्र आर्य, फूलचंद भारती, संतराम आर्य, मालती आर्य, लाल बहादुर, गोविन्द, बालक यादव, योगेन्द्र, देवनाथ यादव, महेश कुमार चन्द्रा, संजय कुमार, दिनेश यादव, जितेन्द्र यादव, जगदीश प्रसाद, अब्दुल मोईन, राम उजागिर गौतम आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ