सुनील उपाध्याय
बस्ती । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने पालिका के परिसर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि वे देश के करोड़ो दलितों, वंचितों की मुखर आवाज है। उनके विचारों, संकल्पों को पात्रों तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और नैतिक मोर्चे पर दलितों को मान सम्मान दिलाने के लिये बाबा साहब ने जो संघर्ष किया उसी का परिणाम है कि आज वंचित समाज की स्थितियां तेजी से बदल रही है। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा उनके हितों के लिये अनेकों कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही हैं।
बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान सभासद परमेश्वर शुक्ल पप्पू, विपिन राय, नवीन श्रीवास्तव, सोनू पाण्डेय, मो0 सिद्दीक के साथ ही सतीश सोनकर, सन्तोष शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र ‘पप्पू भैया’, लवकुश चौबे, सच्चिदानन्द पाण्डेय, शिवम त्रिपाठी, अजय तिवारी, आशीष शुक्ल, नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ