Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला हिंसा को लेकर कार्यशाला आयोजित


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । महिला हिंसा रोकने के लिए आभा विकास संस्थान व युवा विकास समिति ने संयुक्त रूप से आवास विकास स्थित एक विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया। महिलाओं को जागरूक करते हुए बृहस्पति पाण्डेय ने कहा की महिलाएं अपनी ताकत को पहचान कर समाज व देश को नई दिशा दे सकती हैं। माहवारी विषय पर महिला अध्यापिकाओं को स्वच्छता, बीमारियों के बारे में शुभा्र सिंह ने विस्तार से जानकारी दिया। कार्यशाला के दौरान गृहशोभा द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला अध्यापिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ब्युटी एक्सपर्ट नीति श्रीवास्तवा ने प्रतियोगिता में शामिल विजयी महिलाओं के नामों की घोषण की। प्रतिभागियों मे प्रथम पुुरस्कार दिव्या सिंह, द्वितीय पुरस्कार आकांक्षा श्रीवास्तवा व तृतीय पुरस्कार अंकिता पाण्डेय को देते हुए विद्यालय प्रबंधक राजेश मिश्र व सर्वेष्ट मिश्र ने आयोजक संस्थाओं को की सराहना किया। प्रतियोगी महिलाओं को प्रमाण पत्र व सांत्वना पुरस्कार देते हुए कहा की ऐसे आयोजनो से महिलाओं की प्रतिभाएं सामने आती हैं। आयोजन में प्रियंका सिंह, सीमा वर्मा, उपमा त्रिपाठी,शशि द्विवेदी, वंदना मौया, अंशिका पाण्डेय, नम्रता पाण्डेय, नीतू गौड़, पूजा मौर्या, पल्लवी सिंह, तक्सीम फातिमा, सुशीला शुक्ला ने प्रतियोतिा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बृहस्पति पाण्डेय, शिवराम गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, अरविंद प्रभाकर त्रिपाठी, अनूप मिश्रा, शुभ्रा सिंह, दुर्गावती ने कार्यक्रम आयोजन मे सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे