सुनील गिरी
हापुड़। जनपद हापुड के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयन्तपुर में खेत पर काम कर रहे 50 वर्षीय किसान विजेंदर की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गए गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के खेतो में काम कर रहे किसान घटना स्थल पर पहुंच गए और किसान को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने किसान को मृतक घोषित कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जाँच के जुट गई। फिलहाल पुलिस और डॉक्टरों का यही कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद ही हत्या के कारण का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि किसान आज सुबह अपने घर से खेत पर काम करने की कहकर गया था और जब आज सुबह वह खेत पर काम कर रहा था तो अचानक आसपास काम कर रहे लोगो को गोलियों की आवाज सुनाई देती है गोलियों की आवाज सुनकर किसान का भाई खेत पर पहुंच जाता है और किसान विनेन्द्र को खेत पर पड़ा देखता है तो उसे गंभीर हालत में अस्पताल के भर्ती कराता है लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी इलाज कर दौरान मौत हो जाती है आशंका ये भी जताई जा रही है कि किसान की जमीनी विवाद को लेकर किसी धारदार हत्या से की गई है फिलहाल पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले को ज्यादा स्पष्ट तो नही बताया है लेकिन पुलिस भी इस हत्या को संदिग्ध मानकर चल रही है और मामले की जांच की बात कह रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ