Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पट्टा बनाने की फैक्ट्री भीषण आग से हड़कम्प


सुनील गिरी 
हापुड़ । कोतवाली पिलखुवा के परतापुर रोड पर उस समय हड़कम्प मच गया जब मशीनरी का पट्टा बनाने की  फैक्ट्री श्री राम इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई  । मोके पर पहुंची  दमकल की तीन गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । शार्ट सर्किट  से आग लगने की जताई जा रही है आशंका । गनीमत रही के  फैक्ट्री के ऊपर सो रहे कई मजदूर परिवारों को सकुशल निकाल लिया गया  । इस भीषण आग में करीब 20 लाख का माल जल कर खाक हो गया । आप को बता दें श्रीराम इंडस्ट्रीज के मालिक राकेश गर्ग गाजियाबाद में रहते हैं और उनको सुबह मजदूरों ने पिलखुवा स्थित उनकी पट्टा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना दी । साथ ही दमकल को भी इस भीषण  आग की सूचना दी  गई । मोके पर पहुंचे दमकल  कर्मियों ने फेक्ट्री के ऊपर बने कमरों में  सो रहे हैं कई मजदूर परिवारों को भी कुशलतापूर्वक निकाल लिया गया ।  आग  इतनी भयानक थी दमकल की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । वही बताया जा रहा है कि इस आग में करीब 20 लाख रुपए का  माल जलकर खाक हो गया । गनीमत रही के दमकल कर्मचारियों ने तत्काल मोके पर पहुंच  मजूरों को निकाल कर बड़ा हादसा टाल दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे